Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी सागरिका ने दिया बेटे को जन्म

Zaheer Khan: आईपीएल 2025 में लखनऊ टीम के मेंटर और भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के घर खुशियां छा गईं हैं, दरअस, वह शादी के आठ साल बाद पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी सागरिका ने बेटे को जन्म दिया और यह जानाकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल  इंस्ट्राग्राम पर दी है। आपको यहा भी बता दें कि जहीर खान और सागरिका की शादी 23 नंवबर, 2027 में हुई थी। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। 

जहीर खान ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं."

सोशल मीडिया पर यह खबर सुनकर सभी फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर लगी बधाई देने वालों की लंबी कतार (Sagarika Ghatge Instagram) जहीर खान इन समय आईपीएल 2025 में बिजी चल रहे हैं। इस सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं। कपल को ये खुशखबरी शेयर करने के बाद बधाई मिलनी शुरू हो चुकी है। अंगद बेदी ने लिखा, “वाहेगुरु।” हरभजन सिंह ने लिखा, “आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करें।” प्रज्ञा कपूर ने लिखा, “बधाई हो।” सुरेश रैना ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई।”