Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 27-28 जनवरी को बंगाल के दौरे पर रहेंगे     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 27-28 जनवरी को बंगाल के दौरे पर रहेंगे     |   बांग्लादेश को झटका, ICC ने भारत से बाहर मैच कराने की मांग खारिज की     |   कर्नाटक के गवर्नर ने कल असेंबली को संबोधित करने से मना किया, वजह अभी साफ नहीं     |   नोएडा इंजीनियर मौत: आरोपी बिल्डर अभय को फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |  

योगराज सिंह ने धोनी पर लगाए आरोप, बेटे युवराज सिंह के लिए की ये खास मांग

दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा आरोप लगाया है. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के खिलाफ बयान दिया है. मैं महेन्द्र सिंह धोनी का सम्मान करता हूं, लेकिन व्यक्ति के तौर पर उन्होंने मेरे बेटे युवराज के साथ जो किया उसके लिए कभी माफ नहीं कर पाऊंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि युवराज सिंह का करियर 4 साल पहले ही खत्म हो गया, इसके लिए महेन्द्र सिंह धोनी जिम्मेदार हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे युवराज सिंह को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की. 

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक यूट्यूब चैनल पर अपनी बात रख रहे थे. योगराज सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी पर युवराज सिंह के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान को अपने किए पर पछतावा होना चाहिए, धोनी ने जानबूझकर युवराज को मौके नहीं दिए, जिससे उनका करियर समय से पहले ही खत्म हो गया.