Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

भारत-पाक मैच में बारिश तोड़ देगी फैंस का दिल? जानें कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अब एक दिन से भी कम समय बचा है. खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक सभी को इस मुकाबले का इंतजार है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला है, जो 09 जून, रविवार को खेला जाएगा. पिच के अलावा इस मैच में मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है. यहां जानें 9 जून को न्यूयॉर्क में कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 9 जून, रविवार को बारिश की संभावना 42% है. तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और ह्यूमिडिटी 58% रह सकती है. बारिश टॉस में देरी का कारण बन सकती है, लेकिन मौजूदा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच निर्धारित समय पर खेला जा सकता है.