Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

अगर भारत के सेमीफाइनल मैच में हो गई बारिश तो क्या होगा? इस मुकाबले के लिए नहीं है रिजर्व डे

विश्व कप शुरू होने से पहले ICC द्वारा तैयार किए गए शेड्यूल की आलोचना की गई थी. इसकी वजह थी, दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे ना होना. अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चार मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं और कई अन्य मैचों में बारिश ने खलल डाला था. चूंकि वेस्टइंडीज में बारिश ज्यादा हो रही है, इसलिए आइए जानते हैं अगर भारत का सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो क्या होगा. 

भारत अगर सेमीफाइनल में जाता है तो वह दूसरे सेमीफाइनल में खेलेगा, जो भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे तो नहीं रखा गया, लेकिन मैच को पूरा करने के लिए 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम जरूर जोड़ा गया था. ऐसे में ओवरों में कटौती भी संभव है, लेकिन मुकाबले को हर हाल में उसी दिन पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. यदि दूसरा सेमीफाइनल मैच रद्द होता है तो सुपर-8 में प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी.