Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

विराट कोहली इस मामले में रोहित शर्मा का तोड़ देंगे रिकॉर्ड, बस लगाने होंगे 5 छक्के!

IPL 2025: आईपीएल 2025 में लीग का 24वां मुकाबला दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। यह मैच आज यानी 10 अप्रैल को खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अबतक अच्छा प्रदर्शन करती हुई आ रही हैं। दिल्ली ने अभी तक अपना कोई भी मैच हारा नहीं है, तो वहीं आरसीबी ने भी महज एक मैच हारा है। लेकिन किसी एक टीम का विजय रथ आज रुकेगा और हार का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस मैच में विराट कोहली पर जरुर नजर रहेगी। दरअसल, विराट कोहली किसी भी मैच में उतरते हैं तो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए या फिर रिकॉर्ड बनाने के लिए, ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है चिन्नास्वामी स्टेडियम में... विराट इस मामले में रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं। उनको महज एक काम करना होगा। अपनी पारी के दौरान पांच छक्के लगाने पड़ेंगे। उसके बाद वह रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ देगें। 

क्या है पांच छक्कों की कहानी
IPL इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. उन्हें IPL से रिटायरमेंट लिए करीब 4 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके 357 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ पाना लगभग असंभव प्रतीत होता है. विराट कोहली अभी तक अपने 256 मैचों के IPL करियर मेन 278 सिक्स लगा चुके हैं. दूसरी ओर रोहित शर्मा के नाम अभी 282 छक्के हैं. बताते चलें कि रोहित अभी आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं. अगर दिल्ली के खिलाफ मैच में विराट 5 छक्के और लगा देते हैं तो वो इतिहास रच देंगे. विराट ने हाल ही में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा था.

IPL में सबसे ज्यादा सिक्स
क्रिस गेल - 357 छक्के
रोहित शर्मा - 282 छक्के
विराट कोहली - 278 छक्के
एमएस धोनी - 259 छक्के
एबी डिविलियर्स - 251 छक्के