Breaking News

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |   E20 पेट्रोल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सादे पेट्रोल का विकल्प देने की मांग     |   सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |  

IPL 2025 का रोमांच जोरों पर, लेकिन सट्टा लगाने से बचें, मिल सकती है ये कड़ी सजा !

IPL 2025 का रोमांच जोरों पर है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन सट्टेबाजी का चलन भी बढ़ रहा है। अगर आप भी IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! भारत में ये कानूनी तौर पर अपराध है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।

क्या है ऑनलाइन सट्टा?

जब कोई व्यक्ति किसी वेबसाइट या ऐप के ज़रिए क्रिकेट मैच के नतीजों पर पैसे लगाता है, उसे ऑनलाइन सट्टा कहते हैं। IPL में कौन जीतेगा, कितने रन बनेंगे, कौन आउट करेगा – ऐसी बातों पर लोग दांव लगाते हैं।

भारत में सट्टा लगाना गैरकानूनी है

भारत में ऑनलाइन या ऑफलाइन – किसी भी तरीके से सट्टा लगाना गैरकानूनी है। 'पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1867' और 'आईटी एक्ट, 2000' के मुताबिक सट्टा अपराध की श्रेणी में आता है।

कुछ राज्यों जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने तो ऑनलाइन सट्टे पर पूरी तरह बैन लगा रखा है। वहां पकड़े जाने पर तुरंत कार्रवाई होती है।

सट्टा लगाने पर क्या हो सकती है सजा?

  • पहली बार पकड़े जाने पर 1 साल की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।
  • बार-बार सट्टा करने पर सजा और जुर्माना दोनों बढ़ सकते हैं।
  • अगर कोई सट्टे का ऐप या वेबसाइट चला रहा है, तो उसके खिलाफ ED और पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

ED की बड़ी कार्रवाई का उदाहरण

अक्टूबर 2024 में ED ने मुंबई और गुजरात में कई ठिकानों पर छापा मारा। वेबसाइट के ज़रिए IPL मैचों पर सट्टा और अवैध लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी। इस मामले में करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई थी।