Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

'देश को कोहली से मेरा रिश्ता जानने की जरूरत नहीं', गंभीर ने क्यों कही ऐसी बात?

गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी मेंटॉरशिप में आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया. गंभीर ने कई सालों बाद केकेआर में वापसी की थी और आते ही टीम को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था. ट्रॉफी जीतने के बाद गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनका कोहली से ऐसा रिश्ता है, जिसे देश को जानने की ज़रूरत नहीं है. 

गंभीर ने कहा, "धारणा सच्चाई से बहुत दूर है. मेरा विराट कोहली के साथ कुछ ऐसा रिश्ता है जो इस देश को जानने की ज़रूरत नहीं है. खुद को अभिव्यक्त करने और संबंधित टीमों को जीत दिलाने में मदद करने का उसका भी उतना ही हक है जितना मुझे है. हमारा रिश्ता पब्लिक को मसाला देना नहीं है."