Breaking News

UP के शामली एनकाउंटर में घायल हुए STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत     |   AAP ने 10 सालों से गरीबों को नहीं देखा, अब झूठे वादे कर रहे: PM मोदी     |   दिल्ली के BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी- AAP के फरेब से ऊब चुके हैं लोग     |   मुंबई: सैफ पर हुए हमले पर बोले एकनाथ शिंदे- किसी बांग्लादेशी को नहीं छोड़ेंगे     |   UP: संभल में मिला एक और प्राचीन कुआं, जामा मस्जिद से दूरी 50 मीटर, खुदाई शुरू     |  

Team India Cricket Schedule 2025: काफी व्यस्त रहेगा भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल, जानें यहां

Team India Cricket Schedule 2025: साल 2024 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत मिली, उससे पहले इंग्लैंड को मात दी, मगर साल के अंतिम महीने टीम इंडिया के लिए काफी खराब गुजरे. खैर अब 2024 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ टीम इंडिया 2025 में बेहतर करना चाहेगी, जिसके लिए पूरे शेड्यूल का एलान कर दिया गया है.

टेस्ट मैचों की बात करें तो भारत ने इस साल 15 मैच खेले, जिनमें से उसे 8 जीत, 6 हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा। 2024 में भारतीय टीम ने सिर्फ तीन वनडे मैच खेले और इस मौके पर श्रीलंका ने उसे 2-0 से मात दी थी। अच्छी बात यह है कि इस साल टी20 में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा क्योंकि 26 मैचों में उसे सिर्फ 2 हार मिलीं और 22 बार उसने जीत दर्ज की। खैर अब जान लेते हैं कि 2025-2027 तक टीम इंडिया का शेड्यूल कैसा रहेगा?

साल 2025 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल:

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जनवरी 2025 (एक टेस्ट)
  • भारत बनाम इंग्लैंड: जनवरी-फरवरी 2025 (3 वनडे और 5 टी20)
  • ICC चैंपियंस ट्रॉफी: फरवरी-मार्च 2025
  • IPL 2025: मार्च-मई 2025
  • भारत बनाम इंग्लैंड: जून-अगस्त 2025 (5 टेस्ट)
  • भारत बनाम बांग्लादेश: अगस्त 2025 (3 वनडे और 3 टी20)
  • एशिया कप: सितंबर 2025
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: अक्टूबर (2 टेस्ट)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अक्टूबर-नवंबर 2025 (3 वनडे और 5 टी20)
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: अक्टूबर-नवंबर (2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20)
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड: जनवरी-फरवरी 2026 (3 वनडे और 5 टी20)
  • टी20 वर्ल्ड कप: फरवरी-मार्च 2026
  • IPL 2026: मार्च-मई 2026
  • भारत बनाम अफगानिस्तान: जून 2026 (1 टेस्ट और 3 वनडे)
  • भारत बनाम इंग्लैंड: जुलाई 2026 (3 वनडे और 5 टी20)
  • भारत बनाम श्रीलंका: अगस्त 2026 (2 टेस्ट)
  • भारत बनाम अफगानिस्तान: सितंबर 2026 (3 टी20)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: सितंबर-अक्टूबर 2026 (3 वनडे और 5 टी20)
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड: अक्टूबर-नवंबर 2026 (2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20)
  • भारत बनाम श्रीलंका: दिसंबर 2026 (3 वनडे और 3 टी20)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जनवरी 2027 (5 टेस्ट)