Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने टी-20 इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ फर्ग्यूसन ने चार ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट लिए।

फर्ग्यूसन के शानदार स्पैल ने उन्हें टी20 इतिहास में दूसरा ऐसा खिलाड़ी बना दिया है जिसने चारों ओवर मेडन फेंके हो। कनाडा के साद बिन जफर भी ऐसा ही कर चुके हैं।

इस मैच का सुपर ऐट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी दोनों बाहर हो चुकी हैं। वैसे फर्ग्यूसन ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करके न्यूजीलैंड को थोड़ा सा फक्र करने का मौका दे दिया है।