Breaking News

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |   नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष     |   संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, दरभंगा सीट से हैं विधायक     |   BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत     |  

टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

टी20 वर्ल्ड कप सुपर एट के मैच में गुरुवार को ग्रोस आइलेट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया है। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दी। फिल सॉल्ट ने नाबाद 87 रन की पारी खेली।

अब सुपर एट मुकाबले में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां दुनिया के दो सबसे बेखौफ बल्लेबाजी वाली टीमें मैदान पर उतरेंगी। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें सेंट लूसिया में एक दूसरे का सामना करेंगी। 

ये मुकाबला इंग्लैंड की बल्लेबाजी और दक्षिण अफ़्रीका की गेंदबाजी के बीच होगा। सेंट लूसिया का विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। इसलिए इंग्लैंड को इसका फायदा मिल सकता है।