भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल अपनी शादी स्थगित होने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अचानक स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने पर शादी को स्थगित कर दिया गया था. अब सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि पलाश, स्मृति को cheat कर रहे हैं. वहीं अब पलाश मुच्छल की कुछ पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इनमें पलाश अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ दिखाए दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये फोटोज साल 2017 की हैं, जिनमें एक फोटो में पलाश घुटनों पर बैठकर अपनी एक्स को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से जुड़े फोटोज-वीडियोज डिलीट करने के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इससे जुड़े स्क्रीन शॉट्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि ये सारे दावे गलत हैं। स्मृति मंधाना अब भी इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल को फॉलो कर रही हैं। हालांकि स्मृति ने सोशल मीडिया से अपने सभी प्री वेडिंग फंक्शन के फोटोस डिलीट कर दिए हैं इसलिए दोनों के रिश्तों को लेकर सस्पेंस और ज्यादा बढ़ गया है.