Breaking News

गुजरात के बनासकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत     |   बंगाल चुनाव: बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया     |   ट्रंप ने कनाडा को 100 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी     |   प्रयागराज माघ मेला: किशोरी कैंप में लगी आग, तंबू जलकर खाक     |   दिल्ली में 27 जनवरी को बारिश और तूफान की संभावना     |  

ब्रेकअप के बाद स्मृति मंधाना का भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, शांति का मतलब, चुप्पी नहीं...

महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। संगीतकार पलाश मुछाल से शादी टूटने की खबरों के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो दरअसल एक मोबाइल फोन का विज्ञापन था। लेकिन उनके कैप्शन और संदेश को फैंस उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

स्मृति मंधाना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा— “मेरे लिए शांत रहना मतलब चुप रहना नहीं, यह नियंत्रण है।” पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे उनके हालिया हालात से जोड़ते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं है। वीडियो में स्मृति हाथ में बल्ला लिए एक प्रेरणादायक स्पीच देती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं— “शांत लोग हलचल नहीं संभाल सकते, लेकिन मैंने तो शोर के बीच भी सांस लेना सीख लिया। अब मेरी शांति ही मेरी आवाज है और मेरा विश्वास मेरा असली बल।”

स्मृति आगे कहती हैं कि उनकी फॉर्म कभी ऊपर-नीचे हुई तो दुनिया की आवाज तेज होती गई, लेकिन उन्होंने घबराहट नहीं, बल्कि साफ सोच को चुना। वह स्वीकार करती हैं— “हार भी मिली, जो दिल में चुभती रहीं, पर मैंने उसे अपने हिस्से की जिम्मेदारी समझकर सहेजा।” हालांकि स्मृति ने अपने पोस्ट में कहीं भी अपनी निजी जिंदगी या रिश्ते का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनका यह प्रेरणादायक संदेश फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।