Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

शुभमन गिल ने तोड़ा हाशिम अमला का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज पूरे किए 2500 रन

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शुभमन गिल ने बुधवार (12 फरवरी) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने सीरीज में अपना तीसरा लगातार 50+ स्कोर बनाकर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने तीसरे वनडे में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

गिल और कोहली ने केवल 87 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी की। अपनी पारी के दौरान गिल ने 2500 वनडे रन का आंकड़ा पार किया। वे पहली 50 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। गिल ने 50 वनडे पारियों में 2587 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के महान क्रिकेटर हाशिम अमला ने इतनी पारियों में 2486 रन बनाए थे। अब उनके रिकॉर्ड को गिल ने तोड़ दिया है।

हाशिम अमला ने 51 पारियों में 25,00 वनडे रन बनाने का कारनामा किया था। लेकिन अब शुभमन गिल ने हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के इमाम उल हक तीसरे नंबर पर हैं। इमाम उल हक ने 52 पारियों में ये कारनामा किया।