Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

चोट की वजह से गेंदबाज श्रेयांका पाटिल बाहर, उनकी जगह तनुजा कंवर टीम में शामिल

Women Asia Cup: ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में फिल्डिंग करते समय अपने बाएं हाथ की चौथी अंगुली में फ्रैक्चर की वजह से श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप से बाहर हो गई हैं। पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर श्रीयांका पाटिल ने 14 रन देकर दो विकेट लिए थे।

पहले गेंदबाजी करने ऊतरी भारत ने पाकिस्तान को 108 रन पर ढेर कर दिया। टारगेट का पीछा करने ऊतरी टीम ने 35 गेंद बचे रहते जीत हासिल कर ली। श्रीयांका की चोट को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने तुरंत उनकी जगह तनुजा कंवर को टीम में शामिल कर लिया।

खिताब की प्रबल दावेदार भारत ने शुक्रवार को महिला टी20 एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।