खराब फॉर्म से जूझ रही टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है । बीस साल की शेफाली ने इस साल छह मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 33 रन रहा है । उन्हें पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान बीच में ही बाहर कर दिया गया था लेकिन उन्होंने इस साल जून में बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी की।
शेफाली ने जुलाई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाने के बाद से वनडे अर्धशतक नहीं लगाया है । पिछले महीने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में 2.1 से हराने वाली टीम में शामिल रही उमा छेत्री, डी हेमलता, श्रेयांका पाटिल और सायली सतघारे को भी टीम में जगह नहीं मिली है । वहीं हरलीन देयोल, रिचा घोष, मिन्नू मनी , टिटास साधू और प्रिया पूनिया की वापसी हुई है। पहला वनडे ब्रिसबेन में पांच दिसंबर को और दूसरा आठ दिसंबर को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच पर्थ में 11 दिसंबर को होगा।
खराब फॉर्म से जूझ रही शेफाली ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम से बाहर
You may also like
'दमदार वापसी चाहता था', पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन के बाद बोले हार्दिक पांड्या.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 भारत ने 101 रनों से जीता, पांड्या बने जीत के हीरो.
ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस की वापसी, तीसरे एशेज टेस्ट के लिए संभाली कमान.
IPL 2026: नीलामी में 350 क्रिकेटरों की लगेगी बोली, 1390 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण.