Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

जय शाह के उत्तराधिकारी की खोज हुई तेज, धूमल-डालमिया आईपीएल जीसी में बरकरार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में रविवार को यहां मौजूद सदस्यों ने मौजूदा सचिव जय शाह से सत्ता परिवर्तन को यथासंभव सुचारू रखने के लिए अपने उत्तराधिकारी को खोजने की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। जय शाह नवंबर के आखिरी हफ्ते में अपने पद से हटेंगे और तीन साल के लिए आईसीसी के अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

मौजूदा स्थिति में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार, संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया और गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल ऐसे उम्मीदवार हैं जो शाह का उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में हैं। चयन प्रक्रिया के आगे के चरण में अगर कोई छुपा रुस्तम सामने नहीं आया तो इन्हीं नामों में से कोई शाह का उत्तराधिकारी बनेगा।

अरुण सिंह धूमल और अविषेक डालमिया को आईपीएल संचालन समिति (जीसी) के लिए सामान्य निकाय के प्रतिनिधि के रूप में चुना गया था। धूमल का कम से कम आईपीएल 2025 तक लीग के अध्यक्ष के रूप में बने रहना तय था।

वहीं आंध्र के पूर्व क्रिकेटर वी. चामुंडेश्वरनाथ को भारतीय खिलाड़ी संघ (आईसीए) ने खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था और उन्हें आईपीएल जीसी में शामिल किया गया था। इसके अलावा एजीएम ने 2024-25 सत्र के लिए वार्षिक बजट की पुष्टि की और सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक सोसायटी के रूप में बीसीसीआई की कानूनी स्थिति को बनाए रखने का संकल्प लिया।