Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

SRH vs DC: हैदराबाद-दिल्ली के मैच में कौन जीतेगा? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs DC: जैसे-जैसे IPL 2025 अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, प्लेऑफ़ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ़ होती जा रही है। हालांकि कुछ टीमों ने टॉप-4 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए यह रेस अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। दोनों टीमों के पास अब चार-चार मुकाबले बाकी हैं, लेकिन स्थिति और समीकरण बिल्कुल अलग हैं।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 10 में से 6 मैच जीते है, जबकि हैदराबाद की टीम 10 में से केवल 3 मैच जीते है। हैदराबाद की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर है। वहीं, दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए एक कदम बढ़ाना चाहेगी। इस समय दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें पांचवें और 9वें स्थान पर क्रमश: मौजूद है। दिल्ली के पास 12 अंक तो हैदराबाद के पास 6 अंक है। ऐसे में जानते हैं आज के मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का कैसा हाल रहेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 25 मैच खेले गए है, जिसमें दिल्ली ने 12 मैच जीते, जबकि हैदराबाद ने 13 मैच जीते है। यानी कि हैदराबाद का दिल्ली के ऊपर पलड़ा भारी है।

DC की संभावित Playing 11-
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा

SRH की संभावित Playing 11-
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी,

इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रेविस हेड