Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने SRH का चैलेंज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2025: आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का सातवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना गेंदबाजों को मौत की घाटी में धकेलने जैसा है। यहां एक से बढ़कर एक बेहतर बल्लेबाजों की लंबी लिस्ट मौजूद है। इसलिए लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना शक्तिशाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम से होगा। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने इस मैच में विजयी वापसी करने की चुनौती है, लेकिन पहले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी देखने के बाद अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पैरों तले रेत खिसक गई है।

पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आखिरी बार आमने-सामने हुई थी. उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का तूफान देखने को मिला था. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जांयट्स को आसानी से हरा दिया था.

लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11

एडम मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, अवेश खान।

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, मोहम्मद शमी।