Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा सही समय पर लय में हैं: क्रिस गेल

दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सही समय पर अपनी फॉर्म हासिल की है। गेल ने कहा, "रोहित शर्मा एक शानदार खिलाड़ी हैं। इस देश के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक। एकदिवसीय क्रिकेट में चार या पांच दोहरे शतक। वो वास्तव में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सही समय पर शिखर पर पहुंचे हैं।"

गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी पसंदीदा चार टीमें भी बताईं- भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड। गेल, जो वर्तमान में एलएलसी मास्टर्स में मार्गदर्शन कर रहे हैं, ने टी10 प्रारूप में टेनिस गेंद से खेलने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, "पहली बार एलएलसी, टी10 से टेनिस बॉल मिली है। टेनिस बॉल और कुछ बड़े बल्ले के साथ ये शानदार है। बल्ले बहुत हल्के हैं।"

एक युवा खिलाड़ी के रूप में, गेल जमैका में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने कहा कि वो भारत में इस प्रारूप को खेलते हुए देखकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, "यहां भारत में इसका होना शानदार है। ये नया भी है।"