Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया, भारत नहीं, इसे बताया T20 WC 2024 की खतरनाक टीम

सुपर 8 राउंड में पहला मैच साउथ अफ्रीका और यूएसए की टीम के बीच होगा. दोनों टीम पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने वाली है. वहीं इस खास मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर बड़ी बात कही है.

रिकी पोंटिंग ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैं अमेरिका के साथ साउथ अफ्रीका का मुकाबला देखने के लिए उत्साहित हूं. मैंने टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को फेवरेट टीम माना था.  नेपाल और बांग्लादेश पर  शानदार जीत ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया है. मुझे अभी भी लगता है कि वे वास्तव में एक खतरनाक टीम हैं. अगर उनकी बल्लेबाजी चल जाती है, तो वे आगे चलकर यह टीम बेहद ही एक खतरनाक  बन जाएगी."