Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन बारिश के कारण खेल शुरू होने में विलंब

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन का खेल शुरू होने में बारिश के कारण विलंब हो रहा है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बाद शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम 72 रन पर तीन विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए और 536 रन की जरूरत है जबकि भारतीय टीम को सात विकेट चाहिए। भारत के लिए दूसरी पारी में आकाश दीप ने दो जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया है। इंग्लैंड के उप कप्तान ओली पोप (24) के साथ हैरी ब्रुक (24) क्रीज पर हैं।