Breaking News

देवरिया प्लॉट आवंटन केस में लखनऊ पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया     |   गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार     |   गोवा के CM प्रमोद सावंत आज 11:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   दिल्ली बम विस्फोट मामले में एक और मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार     |   UPSSSC ने PET-2025 का रिजल्ट किया जारी     |  

RR Vs LSG: बल्लेबाज चलाएंगे बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानिए पिच का मिजाज

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, और आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। फैंस बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, दोनों ही टीमों की निगाहें मैच जीतने पर होगीं, देखना दिलचस्प होगा कि बल्लेबाज करेंगे कमाल या गेंदबाजी होगी हावी। 

कैसी है जयपुर की पिच?

जयपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद देती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग और उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर्स को भी खेलने का मौका मिलता है। यहां का आउटफील्ड तेज़ है, जिससे बल्लेबाजों को स्ट्रोक्स खेलने में आसानी होती है। अगर ओस नहीं पड़ती है तो टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि बाद में स्पिनर्स का रोल अहम हो सकता है।

आंकड़े क्या कहते हैं?

सवाई मानसिंह स्टेडियम में औसतन स्कोर 160 से 180 के बीच रहता है, लेकिन इस सीज़न में कुछ हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखे गए हैं। ऐसे में फैंस को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

क्या होगा मुकाबले का मिज़ाज?

RR के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है जिसमें बटलर, सैमसन और जुरेल जैसे खिलाड़ी हैं, वहीं LSG की गेंदबाजी ब्रिगेड में नवी, कृष्णप्पा गौतम और आवेश खान जैसे नाम हैं। दोनों टीमें संतुलित हैं, इसलिए मुकाबला कांटे का होने वाला है।अब देखना ये है कि जयपुर की पिच किसका साथ देती है – बल्ले का या गेंद का!