Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

RCB vs KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, केकेआर प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आरसीबी के खिलाफ मैच बारिश के कारण धुल जाने के बाद केकेआर आईपीएल 2025 में प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो गई।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम के लिए ये मैच जीतना जरूरी था, लेकिन मैदान पर लगातार बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा।

नतीजतन, केकेआर (13 मैचों में 12 अंक) अब अधिकतम 14 अंक तक जा सकती है, जो उसके लिए अगले चरण में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। दूसरी ओर, 12 मैचों में 17 अंकों के साथ आरसीबी ने तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है और लगभग प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।