Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

RCB vs DC: बेंगलुरु पर दिल्ली की छह विकेट से जीत, KL राहुल की तूफानी पारी

RCB vs DC: आईपीएल 2025 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की प्लेइंग में एक बदलाव किया गया है। समीर रिजवी की जगह फॉफ डु प्लेसिस टीम में वापस आए हैं। आरसीबी ने कोई बदलाव नहीं किया है।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन का स्कोर बनाया। आरसीबी ने तेज शुरुआत करते हुए 3 ओवर में 50 रन बना लिए थे, लेकिन फिल सॉल्ट (37) के रन आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। अंत में टिम डेविड ने नाबाद 37 रन की कैमियों पारी खेली। जवाब में केएल राहुल की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत दिल्‍ली ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। दिल्‍ली की यह लगातार चौथी जीत है।  

प्लेयर ऑफ द मैच

केएल राहुल को 53 गेंद में 93 रन का नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के जड़े। ये राहुल का लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच अवार्ड है।