Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

RCB के कप्तान रजत पाटीदार और SRH के कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना

IPL 2025 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में RCB के रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा टीम की कमान संभालते नजर आए। पाटीदार पूरी तरह से फिट नहीं थे, ऐसे में वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने उतरे। यही वजह रही कि जितेश शर्मा ने SRH के खिलाफ RCB की कप्तानी का जिम्मा संभाला। हालांकि, जितेश बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में नाकाम रहे। उनके बल्ले से सिर्फ 24 रन आए और उनकी टीम 42 रनों से मुकाबला हार गई। इस हार के बाद टीम को एक और तगड़ा झटका लगा है। 

दरअसल, जितेश शर्मा की गलती का खामियाजा रजत पाटीदार को भुगतना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर भारी जुर्माना लगाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए ये जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित सीजन का उनकी टीम का दूसरा अपराध था, इसलिए पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही नहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के तहत मौजूदा सीजन का उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।