Breaking News

संभल: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद पर दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन जारी     |   कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं ममता बनर्जी     |   कोलकाता: TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता पर कोर्ट में पेशी के दौरान सैकड़ों अंडे फेंके गए     |   इजरायल में अंधाधुंध फायरिंग: गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल     |   वाराणसी: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट-मछली की दुकानें, नगर निगम का बड़ा फैसला     |  

धर्मशाला में आज PBKS Vs DC मैच, प्लेऑफ की दौड़ के लिए अहम मुकाबला

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहल वढेरा और प्रभसिमरन सिंह ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में गुरुवाक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अहम मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर कड़ी मेहनत की।

पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी नेट्स में अपने कौशल को निखारा क्योंकि वो टीम को प्लेऑफ के करीब पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में अपनी खराब फॉर्म को खत्म करने और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बेताब होगी। डीसी वर्तमान में 11 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है।