Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

टी20 वर्ल्ड चैंपियन मोहम्मद सिराज अपने गृहनगर हैदराबाद पहुंचे, जोरदार स्वागत

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का अपने गृहनगर हैदराबाद में शानदार स्वागत किया गया। खुशी के माहौल और फैन की भीड़ के बीच सिराज ने जीत और इस खास कामयाबी तक पहुंचने के सफर को बयां किया।

सिराज ने कहा कि हर क्रिकेटर का सपना अपने देश की टीम में खेलना और वर्ल्ड कप जीतना होता है। उन्होंने कहा वनडे वर्ल्ड में भी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी और मैदान पर उसका दबदबा दिख रहा था, लेकिन आखिर में क्या हुआ कोई नहीं जानता। सिराज ने कहा कि इसे बुरा सपना कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार से उबरने में उन्हें थोड़ा वक्त लगा लेकिन अब छह महीने बाद हालात बदल चुके हैं।

मोहम्मद सिराज ने इंटरनेशनल मुकाबलों में इमोशनल उतार-चढ़ाव पर कहा कि एक खिलाड़ी के लिए वर्ल्ड कप काफी अहमियत रखता है। सिराज ने कहा कि एक न एक दिन हर इंसान की कड़ी मेहनत रंग लाती है। उन्होंने कहा कि भले ही मेहनत का फल तुरंत न मिलता हो, लेकिन इसका असर एक या दो साल में दिखने लगता है।

मोहम्मद सिराज ने मुश्किल दौर में साथ खड़े होने के लिए अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा किया। सिराज ने अपने सम्मान समारोह को कामयाब बनाने में हैदराबाद पुलिस के अहम रोल की तारीफ की। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीत देश भर के लोगों के नाम की।