Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

आज 34वां जन्मदिन मना रहे मोहम्मद शमी, जानिए इनके खास रिकॉर्ड्स के बारे में

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. मोहम्मद शमी भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 2023 के वनडे विश्व कप में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे थे. शमी ने सिर्फ 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे और 2019 के विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शमी ने हैट्रिक ली थी.  

मोहम्मद शमी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वह वनडे विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने थे. लगातार तीन वनडे में 4-4 विकेट लेने का रिकॉर्ड इनके नाम है. वनडे में सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले भारतीय, सिर्फ 80 वनडे मैच में 150 वनडे विकेट पूरे किए. यह कारनामा करने में विश्व में तीसरे नंबर पर है.