हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक निजी बस के सड़क से खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बड़ी संख्या में लोग बचाव अभियान में मदद करते नजर आ रहे हैं। बस के मलबे से घायलों को बाहर निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। ये हादसा हरिपुरधार इलाके में हुआ, जब बस सोलन से आ रही थी और सड़क से 100 से 200 फीट नीचे गिर गई।
पुलिस ने बताया कि बस उल्टी होकर गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। उद्योग मंत्री और शल्लाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और दादहू, संगराह और नाहन अस्पताल में मेडिकल टीमें और डॉक्टर इमरजेंसी के लिए तैयार हैं। विधायक ने कहा कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया।
हिमाचल में बड़ा हादसा, सिरमौर में पहाड़ी से नीचे गिरी बस, 8 लोगों की मौत
You may also like
यूपी में 16,254 दिव्यांगजनों को मिला सरकारी योजना का लाभ, योगी सरकार ने बांटे 20 हजार से अधिक सहायक उपकरण.
गोवंश संरक्षण के लिए योगी सरकार की नई पहल, चारे के बदले किसानों को मिलेगी जैविक खाद.
यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को नवंबर का मानदेय, योगी सरकार ने जारी किए ₹41.03 करोड़.
यूपी के खिलाड़ियों का नेशनल एथलेटिक्स में जलवा, जीते 5 गोल्ड मेडल.