Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

MI vs GT: मुंबई में आज बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला या गेंदबाजों की लगेगी लंका? जानें

MI vs GT: आज, मंगलवार, 6 मई 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने होंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह जीत जरूरी है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां रन बनाना अपेक्षाकृत आसान होता है। हालांकि, पावरप्ले और डेथ ओवर्स में गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है।

हेड टू हेड में गुजरात टाइटंस टीम का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें गुजरात टाइटंस टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस टीम के बीच अब तक आईपीएल में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात की टीम ने जहां 4 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 2 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, वॉशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी/कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज