Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

LSG vs CSK: धोनी की वापसी या पंत का जलवा! जानिए कौन पड़ेगा किसपे भारी?

IPL 2025: आज आईपीएल में गुरु-चेले की लड़ाई देखने को मिलेगी. एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार 5 हार का सिलसिला तोड़ने के इरादे से उतरेगी. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की निगाहें आज जीतकर अंक तालिका में टॉप का स्थान हासिल करने पर होगी. मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स अभी अंक तालिका में चौथे नंबर पर है. उसने 6 में से 4 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं. एलएसजी का नेट रन रेट +0.162 का है. अगर आज टीम जीतती है तो उसके 10 अंक हो जाएंगे, वह गुजरात टाइटंस की बादशाहत छीनकर अंक तालिका में नंबर 1 पर काबिज हो जाएगी. टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला खूब बरस रहा है, अगर आज चेन्नई को जीतना है तो उन्हें जल्दी आउट करने पर फोकस करना होगा. ऋषभ पंत की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का सबब है.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. 5 बार की चैंपियन सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. एमएस धोनी ने वापस कप्तानी संभाली है लेकिन पिछले मैच में टीम को उन्ही की कप्तानी में हार मिली. सीएसके लगातार 5 मैच हारने के बाद अंक तालिका में 10वें नंबर पर है.

लखनऊ के सामने खराब है चेन्नई का रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अभी तक कुल 5 मैच खेले गए हैं. इनमें लखनऊ का पलड़ा भारी है. 5 में से 3 मैच लखनऊ और 1 मैच चेन्नई ने जीता है जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. 

  • LSG के खिलाफ CSK का सर्वाधिक स्कोर: 217
  • CSK के खिलाफ LSG का सर्वाधिक स्कोर: 213

इकाना क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड

लखनऊ में आईपीएल के कुल 17 मैच खेले गए हैं. 8 बार पहले बल्लेबाजी और इतने ही बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है. 10 बार वो टीम जीती है जिसने टॉस जीता है जबकि 6 बार टॉस हारने वाली टीम ने जीत दर्ज की. इस स्टेडियम में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 235 (KKR ने LSG के खिलाफ) का है.