Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

फाइनल मुकाबले में KKR ने SRH को हराकर IPL 2024 का खिताब किया अपने नाम

आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैगराबाद को आठ विकेट से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया है। 

चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के फैन अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे थे। 

केकेआर के फैन ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की। केकेआर अब तक तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। 

टॉस हारने के बाद, केकेआर ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए एसआरएच को 113 रन पर ही रोक दिया। ये आईपीएल खिताबी मुकाबले में अब तक का सबसे कम स्कोर है।

केकेआर ने 114 रन के लक्ष्य को 57 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर 26 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली।