Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

Ind vs Eng: पहले दिन भारत ने बनाए चार विकेट पर 264 रन, जायसवाल और सुदर्शन ने बनाए अर्धशतक

Ind vs Eng 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन भारत ने मज़बूत शुरुआत की। पहले दिन के खेल में भारत ने चार विकेट पर 264 का स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मेनचेस्टर टेस्ट का पहला दिन यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के नाम रहा। दोनों ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़कर भारत की पारी को संभाला।

जायसवाल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ़ 70 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। जायसवाल लियाम डॉसन का शिकार बने। केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 46 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ साई सुदर्शन ने 151 गेंदों में 61 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली। उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया। कप्तान गिल सिर्फ़ 12 रन बनाकर विपक्षी कप्तान के हाथों सस्ते में आउट हो गए।

भारत को उस समय करारा झटका लगा जब ऋषभ पंत पैर में गंभीर चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। मैदान छोड़ने के वक्त वे 37 रन पर खेल रहे थे। उनके बाद खेलने आए रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने संभलकर खेलते हुए पहले दिन का खेल खत्म किया। दोनों 19-19 रन पर नॉट आउट लौटे।

इंग्लैंड के गेंदबाज वोक्स और स्टोक्स ने, ने कसी हुई गेंदबाजी की। मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ भारत दूसरे दिन पहली पारी में एक मज़बूत स्कोर बनाने की कोशिश करेगा।