Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

Jonty Rhodes: रविंद्र जडेजा हरफनमौला फील्डर हैं, सुरेश रैना भी शानदार थे

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने रविंद्र जडेजा को वर्तमान समय का संपूर्ण ऑलराउंड फील्डर करार दिया और साथ ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना की भी जमकर प्रशंसा की। क्रिकेट जगत के महान फील्डरों में से एक रोड्स 1992 से लेकर 2003 तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेले थे। वे दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वनडे में 100 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। संन्यास लेने के बाद रोड्स फील्डर कोच के रूप में कई आईपीएल टीमों से जुड़े रहे जिनमें मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।

रोड्स ने कहा, ‘‘मैं सुरेश रैना का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने उनके खेल के दिनों का आनंद लिया लेकिन अब वे संन्यास ले चुके हैं। वे ऐसे समय में मैदान के किसी भी हिस्से में गोता लगा देते थे जबकि भारतीय मैदान इसके लिए अनुकूल नहीं हुआ करते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में मैं भाग्यशाली था क्योंकि मैंने फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट अच्छे मैदानों पर खेली थी।’’ रोड्स को शनिवार को हीरो प्रो कॉरपोरेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।

उन्होंने जडेजा की भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘जडेजा अलग लेवर का फील्डर है। वे बहुत ज्यादा गोता नहीं लगाता लेकिन गेंद पर तेजी से झपटता है। गेंद को विकेट पर मारने की उसकी सटीकता कुछ हद तक रिकी पोंटिंग की तरह है। वे सीमा रेखा पर फील्डिंग करता है और सर्कल के अंदर भी फील्डिंग करता है। वे एक संपूर्ण ऑलराउंड फील्डर है।’’

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।