Breaking News

बाटला हाउस तोड़फोड़: 11 लोगों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, बुलडोजर एक्शन पर लगी अंतरिम रोक     |   इजरायल-ईरान तनाव: नेतन्याहू ने मौजूदा हालात की जानकारी दी- पीएम मोदी     |   बांग्लादेश: टैगोर के पैतृक आवास में तोड़फोड़ के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार     |   राजस्थान: ED ने JJM घोटाले में आरोपियों की ₹47.80 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   केरल: कन्नूर में भारी बारिश का अलर्ट, 14-15 जून को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे     |  

Irani Cup: मुंबई ने बनाए 537 रन, सरफराज खान ने बनाए नाबाद 222 रन

ईरानी कप में मुंबई ने सरफराज खान के नाबाद 222 रन की बदौलत पहली पारी में 537 रनों का स्कोर बनाया। सरफराज खान ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले मुंबई के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मुकेश कुमार ने मुंबई के पांच विकेट झटके।

मुंबई के लिए चार विकेट और 139 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। रहाणे 97 रन पर यश दयाल की गेंद पर कैच आउट हो गए।