Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

BGT 2024-25 में भारतीय दर्शकों ने बनाया रिकॉर्ड, बोर्ड ने दी जानकारी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा कि पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 . 25 के दौरान 6000 से अधिक भारतीय प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे । ऑस्ट्रेलिया ने ये श्रृंखला 3 . 1 से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की ।

सीए ने एक बयान में कहा ,‘‘ छह हजार से अधिक टिकट भारत से खरीदे गए । इसके अलावा कइयों ने अपने दोस्तों या परिवार के मार्फत टिकट खरीदे ।’’ विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक इस श्रृंखला के लिये भारत में रहने वाले लोगों में टिकटों की बिक्री में 2018 . 19 की तुलना में छह गुना इजाफा हुआ है ।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 8,37,879 लोगों ने श्रृंखला देखी और इसके पांच प्रतिशत से अधिक टिकट विदेश में बिके हैं । विदेशियों में भारतीय प्रशंसकों ने सर्वाधिक टिकट खरीदे ।