ऐसी संभावना है कि भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले कुछ मैचों के लिए मौजूद नहीं हो पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें बेंगलुरू में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की मेडिकल टीम ने अभी तक फिट घोषित नहीं किया है।
पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले मयंक यादव अपनी तेज गति के लिए सुर्खियों में आए थे जो लगभग 97 मील प्रति घंटे तक पहुंच जाती है, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी होती है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘मयंक यादव के कुछ समय में फिट होने की उम्मीद है लेकिन उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के पहले कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है। फिलहाल यह पहले दो से तीन मैच हो सकते हैं। उन्होंने एनसीए में गेंदबाजी शुरु ही की है और धीरे धीरे अपना कार्यभार बढ़ायेंगे। ’’
IPL 2025 के पहले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव
You may also like
IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज.
IND vs SA: रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए 20 हजार रन, इस खास क्लब में हुए शामिल.
Ashes Test: गेंद के बाद बल्ले से भी चमके मिचेल स्टार्क, दूसरी पारी में इंग्लैंड की हालत खराब.
IND vs SA: टीम इंडिया को मिला 271 का लक्ष्य, प्रसिद्ध और कुलदीप ने झटके चार-चार विकेट.