श्रीलंका और भारत के बीच वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में स्मृति मंधाना ने शतक जड़ा। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में स्मृति मंधाना ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भारत के पक्ष में बाजी पलट दी।
उन्होंने शतक जड़ने के लिए 13 चौके और 2 छक्के लगाए।स्मृति मंधाना ने 31वें ओवर में चमारी अथापथु की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़कर शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया। दिलचस्प बात ये है कि ये इस फॉर्मेट में उनका 11वां शतक था, जिसे उन्होंने 92 गेंदों पर पूरा किया।
स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वो सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (15 शतक) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13 शतक) से पीछे हैं। ये श्रीलंका के खिलाफ उनका पहला शतक था और अब वो उनके खिलाफ 600 रन पूरे कर चुकी हैं।
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शतक जड़ा
You may also like
काउंटी चैंपियनशिप के लिए दो मैचों में खेलेंगे मानव सुथार, अफगानिस्तान टेस्ट के बाद चमकी किस्मत.
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, जांघ की मांसपेशियों में आया खिंचाव.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात.
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल.