Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रमनदीप और यश दयाल का डेब्यू

बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान किया है। टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। टीम इंडिया के स्क्वाड में तीन नए खिलाड़ी को भी मौका मिला है, रमनदीप सिंह, विजयकुमार विशक और यश दयाल का नाम शामिल है।

साउथ अफ्रीका के साथ भारतीय टीम चार टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज की शुरुआत आठ नवंबर से होनी और सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के मैदान पर खेला जाना है।

बता दें कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को मिली है। 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान, यश दयाल।