Breaking News

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर को अमेरिका-इजरायल के हमलों की जानकारी दी     |   भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर फोन पर बात की     |   महाराष्ट्र में UCC लाने की तैयारी, BJP विधायक ने प्राइवेट बिल सदन में किया पेश     |   चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी     |   सबरीमाला सोना चोरी केस: SIT ने HC में मुख्य पुजारी की जमानत रद्द करने की मांग की     |  

भारत के टॉप ऑर्डर बैटरों को बॉलिंग का पूरा मौका मिलेगा: कोच साईराज बहुतुले

भारत के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने इशारा किया है कि टॉप ऑर्डर के बैटरों को गेंदबाजी का मौका देना जारी रहेगा। इसके नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल को हाथ आजमाने का मौका दिया गया। शुक्रवार को हुआ मैच टाई हो गया। बहुतुले ने कहा कि ये आगे बढ़ने का रास्ता होगा, बेशक ओपनिंग बैटर ने अपने इकलौते ओवर में 14 रन दिए हों।

बहुतुले ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे बैटर अच्छे बॉलर भी हैं। उनकी प्राथमिकता बैटिंग है। इसलिए कई बार वे  बॉलिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन उनके पास बॉलिंग का भी हुनर है। लंकाई कप्तान और उनके प्रमुख बैटर चरित असलांका ने आठ ओवर और पांच बॉल पर 30 रन देकर तीन विकेट लिए। इसमें लगातार दो गेंदों पर शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के विकेट भी शामिल थे। इससे उनकी टीम को बराबरी करने में मदद मिली।

बहुतुले ने अपनी बात साबित करने के लिए  श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की बॉलिंग का उदाहरण दिया। हालांकि उन्होंने माना कि लंकाई स्पिनरों ने पिच का पूरा फायदा उठाया।