Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच: रवींद्र जडेजा टेस्ट में 300 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर

भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराया। रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 86 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और भारत को 144/7 के स्कोर पर मुश्किल से बाहर निकाला। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में पांच विकेट चटकाए।

जडेजा ने 73 टेस्ट मैचों में 23.98 की औसत से 299 विकेट लिए हैं। अब वो टेस्ट मैच में 300 विकेट तक पहुंचने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बनने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।