भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घोषणा की कि एशिया कप से मिलने वाली पूरी मैच फीस वह भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता। सूर्यकुमार ने मैच के बाद एक्स पर लिखा ,‘‘ मैने इस टूर्नामेंट से अपनी पूरी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करने का फैसला किया है । आप हमेशा मेरे ख्यालों में हैं । जय हिंद ।’’ भारतीय खिलाड़ियों को टी20 प्रारूप में हर मैच में चार लाख रूपये मिलते हैं यानी टूर्नामेंट के सात मैचों के लिए सूर्यकुमार को 28 लाख रूपये मिलेंगे ।