Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

'मैं विराट कोहली के साथ..' किंग पर क्या बोले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्टार स्पोर्ट्स से भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अपनी राइवलरी के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, "मैं विराट कोहली के साथ अपनी लड़ाई का आनंद लेता हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने एक-दूसरे के खिलाफ बहुत क्रिकेट खेला है। हमेशा कुछ अच्छी लड़ाइयां होती हैं। मैं उन्हें एक या दो बार आउट करने में कामयाब रहा हूं और इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने मेरे खिलाफ काफी रन बनाए हैं। इसलिए ये हमेशा एक अच्छा मुकाबला होता है और हम दोनों इसका आनंद लेते हैं।"

जैसे-जैसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) नजदीक आ रही है, कई क्रिकेट प्रेमी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर उत्साहित हैं। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ये दोनों क्रिकेटर एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इस सीरीज के मैच पर्थ, एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी के मैदानों में खेलने जाएंगे।