Breaking News

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', 12 निगरानी केंद्रों ने 'गंभीर' AQI दर्ज किया     |   मॉस्को: विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की     |   साबरमती जेल में बंद ISKP आतंकी को कैदियों ने पीटा     |   पंजाब में 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला     |   अमेरिका से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में है आरोपी     |  

IPL auction: रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज 3.40 करोड़ रुपये में बिके

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन हरियाणा के ऑलराउंडर अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

कंबोज, जिन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में एक पारी में 10 विकेट लिए थे। नीलामी में कंबोज के पीछे चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी दिलचस्पी दिलाई। सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही नीलामी में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।