Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

IPL Auction 2025 Live: दूसरे दिन के सबसे महंगे प्‍लेयर बने भुवनेश्‍वर कुमार

ईपीएल ऑक्शन 2025 के दूसरे दिन सोमवार को लंच-ब्रेक से पहले 17 खिलाड़ी बिके. इसमें तेज गेंदबाजों का जलवा रहा. भुवनेश्वर कुमार पर 10 करोड़ की बोली लगी. दीपक चाहर भी 9 करोड़ से ज्यादा ले गए. आकाश दीप और मुकेश कुमार पर 8-8 करोड़ की बोली लगी. तेज गेंदबाजों पर बड़ी बोली के बीच शार्दुल ठाकुर का अनसोल्ड रहना हैरान कर गया.

भुवनेश्‍वर कुमार का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए ऑक्‍शन के मैदान में जंग लड़ी। 10.75 करोड़ पर आरसीबी मैदान में उतरी और उसने भुवी को खरीद लिया।

 मुकेश कुमार का बेस प्राइस 2 करोड़ था। चेन्‍नई ने उन पर सबसे पहली बोली लगाई। इसके बाद पंजाब भी मैदान में उतर आई। 6.25 करोड़ पर चेन्‍नई थम गई। पंजाब किंग्‍स ने तेज गेंदबाज पर 6.50 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग किया। इसके बाद पंजाब ने उन पर 8 करोड़ की बोली लगा दी। दिल्‍ली ने आरटीएम के जरिए इस धनराशि को भी स्‍वीकार कर लिया।