भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को आधिकारिक रूप से TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के फिर से शुरू होने की पुष्टि की. अस्थायी निलंबन के बाद टूर्नामेंट अब 17 मई, 2025 से फिर से शुरू होगा और 3 जून, 2025 को फाइनल के साथ समाप्त होगा. 6 शहरों को आगे के मुकाबलों के लिए चुना गया है. क्या इस लिस्ट में आपकी फेवरेट वेन्यू का नाम शामिल है.
BCCI ने बताया कि यह फैसला सरकारी अधिकारियों सुरक्षा एजेंसियों और टूर्नामेंट से जुड़े सभी प्रमुख हितधारकों के साथ लंबी चर्चा के बाद लिया गया. फिर से शुरू होने वाले इस सीजन में कुल 17 मैच छह स्थानों पर खेले जाएंगे: बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई. संशोधित कैलेंडर के अनुसार रविवार को दो डबल-हेडर मैच तय किए गए हैं. BCCI ने कहा है कि जल्द ही मैचों की पूरी सूची उपलब्ध कराई जाएगी.
शेड्यूल-
- 7-मई-25 (शनिवार) – शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (बेंगलुरु)
- 18-मई-25 (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (जयपुर)
- 18-मई-25 (रविवार) – शाम 7:30 बजे: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)
- 19-मई-25 (सोमवार) – शाम 7:30 बजे: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (लखनऊ)
- 20-मई-25 (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ( दिल्ली)
- 21-मई-25 (बुधवार) – शाम 7:30 बजे: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (मुंबई)
- 22-मई-25 (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे: गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (अहमदाबाद)
- 23-मई-25 (शुक्र) – शाम 7:30 बजे: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)
- 24-मई-25 (शनिवार) – शाम 7:30 बजे: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (जयपुर)
- 25-मई-25 (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (अहमदाबाद)
- 25-मई-25 (रविवार) – शाम 7:30 बजे: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (दिल्ली)
- 26-मई-25 (सोमवार) – शाम 7:30 बजे: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (जयपुर)
- 27-मई-25 (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (लखनऊ)
आईपीएल प्लेऑफ
- 29-मई-25 (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे: क्वालीफायर 1
- 30-मई-25 (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे: एलिमिनेटर
- 01-जून-25 (रविवार) – शाम 7:30 बजे: क्वालीफायर 2
- 03-जून-25 (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे: फाइनल