Breaking News

भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, फॉक्सकॉन ने 5 दिन में किया 12,800 करोड़ का निवेश     |   बीटिंग रिट्रीट पर नया फैसला: अटारी-वाघा पर न हाथ मिलेंगे, न खुलेंगे दोस्ती के दरवाज़े     |   रिश्वत केस में ED अधिकारी समेत 4 लोगों पर विजिलेंस और ACB ने केस दर्ज किया     |   भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर चीन बोला- निभाएंगे रचनात्मक जिम्मेदारी     |   अशोका विवि के प्रोफेसर महमूदाबाद की गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन: जमीयत     |  

IPL 2025: सीजन के इस मोड़ पर कौन सी टीम खिताब की दावेदार, RCB के कितने चांस?

IPL 2025: ​आईपीएल 2025 का खिताब कौन जीतेगा, इस पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्सुकता चरम पर है। इस सीजन में कई टीमों ने अपनी रणनीतियों और खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो गई है।​ हालांकि सीजन का एक तिहाई भाग खत्म हो चुका है, लेकिन अभी ये अंदाजा लगा पाना कि कौन सीजन जीतेगा ये थोड़ा मुश्किल है। 

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज ब्रेट ली ने भविष्यवाणी की थी कि मुंबई इंडियंस इस बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती है। उन्होंने कहा कि यदि मुंबई इंडियंस शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती है और पहले 5-6 मैच जीतती है, तो वे प्लेऑफ के लिए मजबूत स्थिति में होंगे। ब्रेट ली के अनुसार, मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले ज्यादा भारी है। हालांकि चेन्नई और मुंबई अभी तक कुछ खासा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। 

वहीं, पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भी मुंबई इंडियंस को इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बताया था। उन्होंने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार बताया था। वॉन ने कुल 6 टीमों को टॉप चार की रेस में रखा है, जिनमें मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल थीं, लेकिन यहां पर दिल्ली और लखनऊ दमदार खेल दिखा रही हैं, तो वहीं पंजाब ने भी अच्छे खेल का मुजायरा दिखाया। 

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम और अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी इसे खिताब की ओर अग्रसर कर सकती है।​ बैंगलोर अभी सीजन में अच्छा खेल दिखा रही है लेकिन उन्हें ऐसी ही निरंतरता की जरूरत है। 

अंततः, आईपीएल 2025 का खिताब किस टीम के नाम होगा, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन वर्तमान में दिल्ली सबसे अच्छा खेल दिखा रही है। लेकिन गुजरात भी पीछे नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किस टीम के नाम आईपीएल 2025 का खिताब लगेगा।