कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने गुरुवार को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 15वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1/30 रन देकर 200 विकेट पूरे किए।
सुनील नरेन के प्रयास से केकेआर ने 201 रन के लक्ष्य का बचाव किया और एसआरएच को 16.4 ओवर में 120 रन पर ढेर कर दिया। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 189 मैचों में 24.14 की औसत से 200 विकेट लिए हैं।
केकेआर के लिए उनके 200 टी20 विकेटों में से 182 विकेट आईपीएल में हैं। वहीं, उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 (सीएलटी20) में 18 विकेट लेकर 200 विकेट पूरे किए हैं। 36 साल ये गेंदबाज पुरुष टी-20 में एक टीम के लिए 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।
IPL 2025: KKR के लिए 200 विकेट लेकर सुनील नरेन ने रचा इतिहास
You may also like
IPL 2026: आईपीएल से बाहर हुए टॉम बैंटन, GT ने कोनोर एस्टरहुइजन से किया करार.
धावक उसैन बोल्ट ने किया आरसीबी का समर्थन, मौजूदा चैंपियंस की जर्सी भी पहनी.
T20 WC: कनाडा-न्यूजीलैंड का मुकाबला एसीयू की जांच के दायरे में, लगे मैच फिक्सिंग के आरोप.
'Call of Duty’ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, 30 जून 2028 को सिनेमाघरों में धमाका.