Breaking News

ईरान के बंदरगाह पर हुए भीषण धमाके में 4 चार लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल     |   अटारी बॉर्डर से आज 75 पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटे और 335 भारतीय स्वदेश पहुंचे     |   ईरान: बंदरगाह पर हुए धमाके में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 516 हुई     |   उत्तर कोरियाई सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ युद्ध लड़ा: रूस     |   पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में सुरक्षाबल, अनंतनाग में 175 लोग हिरासत में लिए गए     |  

IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में शार्दुल ठाकुर, ऑरेंज कैप की रेस में नए खिलाड़ी की एंट्री

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के हिटिंग मशीन निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। पूरन ने अब तक लखनऊ की ओर से दो मैच खेले और दोनों मैच में ही उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी पक्ष के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने उन्होंने महज 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 70 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट
खिलाड़ी              टीम        रन
निकोलस पूरन    एलएसजी    145
मिचेल मार्श       एलएसजी     124
ट्रैविस हेड      एसआरएच      114
ईशान किशन    एसआरएच    106
ध्रुव जुरेल         आरआर        103

पर्पल कैप रेस में कौन आगे
आईपीएल 2025 के गेंदबाजों की पर्पल कैप रेस की भी बात करें तो यहां पर भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लॉर्ड शार्दूल ठाकुर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सीएसके के नूर अहमद रेस में पीछे चले गए हैं। इस लिस्ट में अब शार्दूल ठाकुर नंबर वन हैं। उनके नाम दो मैचों में छह विकेट हैं। वहीं, एक मैच में चार विकेट के साथ नूर अहमद दूसरे नंबर पर हैं। सीएसके ही खलील अहमद तीन विकेट के साथ तीसरे, आरसीबी के क्रुणाल पांड्या और गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर तीन-तीन विकेटों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

खिलाड़ी             टीम       विकेट
शार्दूल ठाकुर    एलएसजी    6
नूर अहमद       सीएसके      4
खलील अहमद    सीएसके    3
क्रुणाल पांड्या    आरसीबी    3
आर साई किशोर    जीटी      3