IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब आधे से ज्यादा सफर पूरा हो चुका है. रविवार 27 अप्रैल को दो मैचों के बाद कुल 74 मैचों में से 47 पूरे हो गए. संडे के डबल हेडर में पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एमआई ने एकतरफा जीत हासिल की. इसके बाद रात में दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की भिड़ंत हुई, जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से जीत हासिल की. दिन के दो ही मुकाबले में पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव आ गया है.
आरसीबी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके 10 मैचों में सात जीत और 14 अंक हैं। वहीं, गुजरात 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुंबई और दिल्ली के भी 12-12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में गुजरात से पीछे है। एमआई तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर है। पंजाब किंग्स 11 अंक लेकर पांचवें, लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स सात अंक लेकर सातवें, 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद छह अंक लेकर आठवें स्थान पर है। राजस्थान और चेन्नई के चार-चार अंक हैं और दोनों अंक तालिका में सबसे नीचे हैं।
आपको बता दें कि, टीमों के लिहाज से आरसीबी के चांस सबसे अधिक हैं प्लेऑफ में जानें के. तो वहीं मुंबई के पास भी पूरा मौका है, जबकि दिल्ली और गुजरात के पास भी मौका होगा, लेकिन पंजाब केकेआर, लखनऊ की टीमों को अपने सभी मैच जीतने होगें, जबकि बाकी टीमों के अपने कुल मैचों में आधे से ज्यादा मैच हारने होगें, तभी इन टीमों का चांस बनेगा।
स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | 0.521 |
2 | गुजरात टाइटंस | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | 1.104 |
3 | मुंबई इंडियंस | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | 0.889 |
4 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | 0.482 |
5 | पंजाब किंग्स | 9 | 5 | 4 | 1 | 11 | 0.177 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.054 |
7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 6 | 1 | 7 | 0.212 |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
9 | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -0.625 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |